प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पांच लोगो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा वही बहू के साथ कोतवाली पहुंचे पूर्व प्रधान को कोतवाल ने अपने चैंबर से भगाया
1 min read
2,357 views
संदीप अवस्थी
गोंडा- बैंक मैनेजर व ग्राहकों का मारपीट का मामला सामने आया है। जिस पर देहात पुलिस ने मैनेजर से तहरीर लेकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विपक्षी मनी देवी के तहरीर को लेकर पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है,प्रथमा यूपी ग्रामीण शाखा मुंडेरवा कला के शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा के तहरीर पर मुंडेरवा गांव के रहने वाले,पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिस पर देहात पुलिस ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व मारपीट करने के मामले में,भगवान दास,हुकुमदास,रवि,उमेश,व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा देहात पुलिस ने दर्ज किया है।दूसरी तरफ मुंडेरवा की रहने वाली मोनी देवी पत्नी उमेश कुमार ने शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर ने उस महिला का खाता सीज कर दिया,जानकारी होने पर महिला ने बैंक में पहुंचकर मैनेजर से खाता सीज होने का कारण पूछा तो बैंक मैनेजर आग बबूला हो गए,और पीड़िता को बद्दी बद्दी गालियां देती हुई जाति सूचक की गाली देने लगे, गुरुवार को शाखा प्रबंधक ने पीड़िता के घर पहुंच कर महिला व उसके पति को जाति सूचक गाली देते हुए मारपीटा और जान से मार डालने की धमकी दिए तथा मुकदमा लिखा कर जेल भेजने की भी बात कहे,पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मुंडेरवा के पूर्व प्रधान संगम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दिन में हमारे भाई के बहू से शाखा प्रबंधक से वाद विवाद हो गया था, जिसमें बहु मोनी देवी व भतीजा उमेश को चोटे आई थी जिसका इलाज अस्पताल में कराए हैं।उसी पूरे मामले की जानकारी देने के लिए कोतवाली देहात पहुंचकर कर कोतवाल को जानकारी देना चाहा तो उन्होंने अपने चेंबर से भगा दिया जिसको लेकर पूर्व प्रधान ने बताया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत करेंगे,और कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।इसी मामले को लेकर गांव की रहने वाली मोनी देवी ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
