नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विधायक ने दो पंचायतो में सरयू नहर पुल निर्माण का किया शिलान्यास

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,415 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। ब्लॉक क्षेत्र के चुरिहारपुर व परसिया गूदर पंचायत में सेतु शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी व मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों पंचायतों से होकर गुजर रही सरयू नहर पर सेतु का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार देश व प्रदेश के विकास में नित नए आयाम स्थापित कर रही है। कस्बो व गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुलों का निर्माण व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परसिया गूदर व चुरिहारपुर ग्रामवासियों के द्वारा सरयू नहर पर पुल निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था और स्वीकृति मिलते ही सेतु निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान कृपा शंकर शुक्ला, प्रधान मुजीबुर्रहमान, संजय सोनी, अंबरीस मणि तिवारी, अश्वनी मिश्रा, अजय राठौर, गोली नेता, कपिलेश्वर शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!