छेड़खानी मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
1 min read
987 views
बनारसी मौर्य/राकेश सागर
नवाबगंज(गोंडा) क्षेत्र के एक गाँव में हुई छेड़खानी व मारपीट मामले में दों लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
एक गाँव की रहने वाली महिला ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके माता का स्वर्गवास हो जाने के कारण वह 26 फरवरी दिन मंगलवार को अपने पति के साथ मायके चली गयी थी। घर पर उसकी दो बेटियां ही थी। दिन में लगभग दो बजे प्रार्थिनी की मझली लड़की जानवरों को मड़हे पर गयी थी कि तभी उसको अकेला पाकर गाँव के ही दो लड़के छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारा पीटा। शिकायत करने पर प्रार्थिनी व उसके पति को भी मारा पीटा। तथा घर पर आकर मोटरसाईकिल भी तोड़ डाली। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
