नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भाजपा डॉ आंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है उसकी मंशा पूरी नही होने दी जाएगी:—– मसूद खान

1 min read

 5,100 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोंडा और 58 लोकसभा श्रावस्ती से अपनी तैयारी कर कर रहे मसूद आलम खान ने लोकसभा क्षेत्र के श्रावस्ती इकौना और भिनगा के क्षेत्र का भ्रमण करते हुए PDA कार्यक्रम के तहत कई गांव में जन पंचायत बैठकें भी की और लोगों से जन संपर्क किया कार्यकर्ताओं से भेंट की खासकर दलित बस्तियों में पहुंचकर मसूद आलम खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर अंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है जिसे उसके मकसद को पूरा नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है और लोकतंत्र को भी खत्म करना चाहती है और डॉ बाबासाहेब के अंबेडकर संविधान को खत्म करना चाहती है और आरक्षण को भी खत्म करना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के बुरी नीयत है कामयाब नहीं होने दिया जाएगा अगर भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान से छेड़छाड़ करने कोशिश की तो पूरे देश में इसका पुरजोर विरोध होगा और भारतीय जनता पार्टी को अपना पैर पीछे हटाना पड़ेगा श्री खान ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी आपसी भाईचारा को खराब कर रही है देश से झूठे वादे लोगों को बता रही है आज गरीब और गरीब होता जा रहा है किसान की आय और घटती जा रही है बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ धर्म का चश्मा दिखा करके लोगों को गुमराह कर रही है भारतीय जनता पार्टी जितने भी वादे किए 7 साल स उत्तर प्रदेश की सरकार और 10 साल में केंद्र पर सरकार के वादे सिर्फ झूठ साबित हुए प्रतिवर्ष 2 करोड लोगों को नौकरियां नहीं मिली न 15 लाख गरीब के खाते में आए ना किसानों की आय दुगनी हुई यह सब वादे झूठे साबित हुए अब जनता जागरुक है श्री मसूद आलम खान कहा कि मुझे पूरा विश्वास है समाजवादी पार्टी श्रावस्ती लोकसभा की सीट जीतेगी और माननीय अखिलेश यादव की अगवाई में केंद्र में एक लोक कल्याणकारी गरीबों छात्रों नौजवानों महिलाओं किसानों के हितों को ध्यान में रखने वाली सरकार बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!