नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मसकनवा सहित कई रेलवे स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद राजा भैया को धन्यवाद ज्ञापित अशफाक आलम

1 min read

 8,644 views

 

अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – गोंडा सांसद राजा भैया के अथक प्रयास से मसकनवा रेलवे स्टेशन सहित गोंडा, बभनान, मनकापुर रेलवे जंक्शन पर कई सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है l क्षेत्र एवं जिले के हजारों यात्रियों को आवागमन के लिए अब सुविधा मिलेगी l

अध्यापक व समाजसेवी मोहम्मद उमर ने गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रयास से खासकर मुंबई से चलने वाली एलटीटी और कुशीनगर ट्रेनों के मसकनवा ठहराव पर धन्यवाद ज्ञापित किया l उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के हर गांव में सैकड़ो लोग मुंबई में रहते हैं उन्हें मुंबई आने जाने के लिए गोंडा या बभनान जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था l कई बार तो गन्ने के सीजन में ट्रैफिक जाम से कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती थी l मसकनवा रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टाप हो जाने से हजारों यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में सुविधा मिलेगी l

ग्राम पंचायत बुक्कनपुर के प्रधान कन्हैया बक्श सिंह ने गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राजा भैया के प्रयास से संगम नगरी और मुंबई जाने वाले क्षेत्र के हजारों यात्रियों को मसकनवा स्टेशन पर बैठने में सुविधा मिलेगी जहां इससे पहले ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था मसकनवा रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव से गौरा चौकी और बभनजोत के सैकड़ो गावों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी l आपको बता दें कि करीब एक दशक से उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही थी l

रेलवे बोर्ड द्वारा लगभग दर्जन भर ट्रेनों का गोंडा स्टेशन सहित मनकापुर, मसकनवा, बभनान रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करने का निर्णय लिया है इससे हजारों लोगों को फायदा मिलेगा l इस सूची में गोरखपुर लोकमान्य तिलक कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, बनारस लखनऊ एक्सप्रेस का स्टॉप मसकनवा होना है l गोरखपुर भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस , हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस, बनारस लखनऊ एक्सप्रेस व छपरा मथुरा एक्सप्रेस का बभनान स्टेशन पर ठहराव किया किया गया है l वही काठगोदाम से हावड़ा के बीच चलने वाली बाघ एक्सप्रेस , गोरखपुर से भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस का मनकापुर में स्टॉपेज होगा l गोंडा जंक्शन पर मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस, दरभंगा से नई दिल्ली बिहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!