अगस्तया इंटरनेशनल फाऊंडेशन व बलरामपुर चीनी मिल के चलित विज्ञान प्रयोगशाला के तत्वाधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा में विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का किया गया आयोजन
1 min read
8,640 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! अगस्तया इंटरनेशनल फाउंडेशन व बलरामपुर चीनी मिल के चलित विज्ञान प्रयोगशाला के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
शुभारंभ अभिभावक सुमन व अनुदेशक कविता त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयोगशाला प्रभारी कमलेश निषाद ने किया। इस मौके पर माडल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा के कंकाल तंत्र के लिये सना व रूकसार की टीम को प्रथम, वैज्ञानिक सी. वी. रमन के लिये सीमा, आंशिका को द्वितीय तथा सूर्य मण्डल के लिये सुधांशु व अभय को तृतीय स्थान मिला। आयुष तिवारी व विकास को चिकित्सा पद्धति व आला का प्रदर्शन में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापक पूरन गुप्ता, विज्ञान अध्यापक विष्णु देव शुक्ला, वार्डन सुनीता, एआरपी बलराम वर्मा, कमलेश कुमार, कविता, अनामिका तिवारी, अखिलेश विश्वकर्मा, दयाराम, विनोद, अमरीश, घनीराम, सुमन, मौजूद रहे। अंजली, बबिता ने श्वसनतंत्र, करिश्मा, प्रियदर्शिनी ने पृथ्वी की परतें, पलक, दिब्या ने सरसों का पौधा, महिमा, विनीता, सोनिका ने जल चक्र, अंशिका, सीमा में सर सी.वी.रमन, सना, रुकसार कंकाल तंत्र, ललिता, अंशू ने स्मार्ट डस्टबिन, महक, हेमा, अमीबा, संध्या, मानसी मिसाइल मैन, लक्ष्मी, प्रिया मैजिक बाक्स, आलिया, शहजादी, प्रदूषण, आदित्य, विनीत डायनासोर, आदित्य, उमेश घास कटर, अभय, सुधांशु सोलर सिस्टम, राकी, श्रीप्रकाश सोलर पम्प, नितेश, करनदीप ने चिली कटर, आयुष, विकास आला, कन्हैया, शिवा उत्सर्जन तंत्र, लकी मोहन ने प्रकाश संश्लेषण, शिवम् सत्यम् कर्ण चित्रण का माडल प्रस्तुत किया।
