नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एसपी के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,100 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोंडा। थाना क्षेत्र के बेल भरिया गांव में एक दलित बुजुर्ग की जमीन को धोखाधड़ी से गांव के ही दो लोगों ने अपने नाम करा लिया।इस संबंध में पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी संतराम के अनुसार उसकी करोड़ों की भूमि गांव के ही राज नारायण पुत्र रक्षा राम व रामगोपाल सोनकर द्वारा जालसाजी कर बैनामा करा ली गई है।पीड़ित के अनुसार उनके 70 वर्षीय पिता बाबूराम जिनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है आरोपितों ने इलाज कराने के बहाने ले जाकर उक्त भूमि को बैनामा करा लिया।जब घर वालों को जानकारी हुई कि राजनरायन के साथ पिताजी गए हैं तो उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पता किया लेकिन वहां कोई नहीं था, इसके बाद शाम को पिताजी के घर वापस आने पर उनके अंगूठे में स्याही का निशान था, जिसको देखकर हड़कंप मच गया। दूसरे दिन उपनिबंधक कार्यालय गोंडा जाकर पता किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।पता चला कि करोड़ों की भूमि राम गोपाल के नाम रजिस्ट्री हो चुकी है।आखिरकार, थक हार कर पीड़ित संतराम ने बैनामा निरस्तीकरण के लिए मुकदमा किया। जिसकी रिपोर्ट भी उसके द्वारा दाखिल खारिज न होने के लिए तहसील न्यायालय पर आवेदन किया, लेकिन आरोपितों द्वारा यहां भी एक खेल खेला गया और न्यायालय में आपत्ति होने के बावजूद अवैध रूप से जमीन का दाखिल खारिज करा लिया गया।मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि राज नारायण व राम गोपाल के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!