इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस भवन में कल, लोकसभा गोंडा के प्रत्याशी सहित कांग्रेस के प्रमुख नेता लेंगे भाग
1 min read2,703 views
कल दिनांक 25 फरवरी को समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रेया वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस भवन गोंडा में समस्त कांग्रेस नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक होगी जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद भाई संयुक्त रूप से बैठक को संबोधित करेंगे। जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने बताया कि उपरोक्त बैठक में पूर्व कारागार मंत्री माननीय राकेश वर्मा जी एवं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह जी सहित समस्त कांग्रेस जन आमंत्रित किए गए हैं आप सभी महानुभावों से आग्रह है कि समय से पहुंचकर चुनावी रणनीति को कामयाब बनाने में सहयोग प्रदान करें
