नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

1 min read

 4,122 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा !महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा के श्री राम सभागार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देव भास्कर तिवारी रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ देव भास्कर तिवारी ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर शैक्षिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ देव भास्कर तिवारी ने कहा कि पहले शिक्षक नारा लगाता था कि वेतन कितना मिलता है पता नहीं भाई पता नहीं, वेतन कब- कब मिलता है पता नहीं भाई पता नहीं। आज शिक्षकों को पांच अंको में वेतन मिलता है यह संगठन की देन है। हम तदर्थ वाद का खात्मा चाहते हैं पर परंतु तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त नहीं होनी चाहिए उन्होंने सरकार से उनकी सेवाएं जारी रखने का अनुरोध किया। साथ ही साथ उन्होंने संगठन की एकता पर बल दिया। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने समस्त जिला के पदाधिकारी एवं शिक्षकों से संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहने का आवाह्न किया तथा आए हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।
जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने कहा कि हमें जो उपलब्धियां मिली हैं वह संगठन ने दिलाया है इसे अक्षुण रखने एवं अन्य समस्याओं के निदान हेतु हमें एकजुट रहना होगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीत सिंह एवं जिला मंत्री राधामोहन पांडेय ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना छात्रा नेहा मोदनवाल, अर्पिता गुप्ता ने प्रस्तुत किया। सभा को अकबाल बहादुर तिवारी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर पदमनाथ पांडे, देवकली प्रसाद पांडेय , टी. के. सिंह, महाराजदीन पांडेय, रामनाथ पांडेय, मनमोहन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर साहित्यकार महाराज दीन पांडेय के संस्कृत गीत काव्य मध्ये यक्षमेघयो एवं प्रतिप्रवाहम का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड की कलर पार्टी तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री शीतला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुपम कुमार पांडेय, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु जीत सिंह संयुक्त मंत्री डॉ पवन प्रताप सिंह, घनश्याम ओझा, राजेश कुमार सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रिय शंकर मिश्र, मजहरूल हक अंसारी वाल्मीकि प्रसाद आदि के साथ-साथ समस्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाया। इस अवसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व प्रधानाचार्य राम नाथ पांडेय, दीपनारायण सिंह , एस पी सिंह, लियाकत अली, फतेह बहादुर सिंह, श्याम धर शास्त्री, भानु प्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह, स्वामीनाथ दुबे, आशीष पांडे, राजकुमार पांडे, पवन दुबे, मन्नू सिंह, दीपक उपाध्याय, जगन्नाथ पाठक, बड़कऊ शुक्ला, के के श्रीवास्तव, नवल कुमार उपाध्याय, अर्जुन सिंह मोहम्मद हनीफ के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!