सपा द्वारा गोंडा लोकसभा से श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा के मनकापुर विधानसभा क्षेत्र सचिव सत्येंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की सपा मुखिया अखिलेश यादव को दि बधाई,
1 min read
4,803 views
मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में गोंडा लोकसभा क्षेत्र से श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा सचिव सत्येंद्र सिंह उर्फ विपिन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक कर इस पर रणनीति तैयार कर सपा प्रत्याशी का समर्थन करने का आह्वान किया उन्होंने सभी सपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए गए कार्यों की जानकारी दें और उन्हें प्रेषित करें कि सभी लोग सपा प्रत्याशी की मदद करें और उन्हें जिताएं उन्होंने पत्रकार से वार्ता करते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद श्रैया वर्मा ने गोंडा लोकसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि गोंडा में सड़क व शिक्षा पर विशेष ध्यान देना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान देना सपा प्रत्याशी ने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी लोग अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाएं और जनता को जागरूक करें इस दौरान सत्येंद्र सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करते हुए कहा कि हम लोग अभी से ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर जा जाकर लोगों को जागरूक करें और सपा की मदद करने की अपील करें तथा लोगों को बताएं कि जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे तो उन्होंने प्रदेश में कौन-कौन से कार्य कारण सभी कार्य की जानकारी जनता को दें इस दौरान सत्येंद्र सिंह ओम प्रकाश वर्मा शिव बहादुर सिंह अमित सिंह कुंदन सिंह मैन चौधरी राजित नेता जैयश राज वर्मा रामविलास पूर्व प्रधान धनीराम वर्मा उत्तम कुमार सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!
