जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर बल
1 min read
8,420 views
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुईं
बैठक में सर्वप्रथम पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अर्जुन वर्मा जी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया और शीघ्र ही जिले में पिछड़ा वर्ग विभाग की जिला कार्यकारिणी के साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी गठित कर संघठन को खड़ा करने की अपेक्षा की गई
बैठक में सभी पदाधिकारियों से मणिपुर से महाराष्ट्र तक चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में जो 16फरवरी से 26फरवरी तक रहना है में जिले की सम्मानजनक भागीदारी के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ चलने की बात का सर्वसम्मत से समर्थन करने के साथ ही एक बस से सभी साथी साथ चलेंगे तय किया गया
बैठक में शामिल अल्पशंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सगीर खान, अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडे के साथ ही पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अर्जुन वर्मा ने एक सप्ताह में जिला और ब्लॉक कमेटी का गठन कर संघठन के विस्तार का निर्णय लिया गया
इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कमेटी के निष्क्रिय लोगों के स्थान पर नए लोगों को जोड़ कर नई कमेठी के गठन के लिए उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, दिलीप शुक्ला, आमिल अंसारी, बासुदेव शुक्ला के साथ ही महासचिव अरविंद शुक्ला, साहिद अली कुरेशी, जितेन्द्र तिवारी, इरशाद खान, अविनाश मिश्र, चांद खान, अवधेश दूबे के साथ ही हर ब्लॉक में एक जिला सचिव जिसमें, सलीम कुरैशी, राम जनक वर्मा, जितेश शर्मा, फूल मोहम्मद, तैय्यब चौधरी, को ब्लॉक वार प्रभारी नियुक्त कर एक सप्ताह में पूरे जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, वरिष्ठ नेता अश्वनी श्रीवास्तव, अबसार अहमद ने एक स्वर में जिले के हर ब्लॉक में हर वर्ग में अपनी कमेटी के विस्तार करने की अपेक्षा करते हुए हर सहयोग की बात कही
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अश्विनी श्रीवास्तव ,वसीम सिद्दीकी, मंजूर अहमद, आरिफ अली, मो सफी, हरीराम वर्मा,राजू सेवादल,नावेद आलम, चंद्र प्रकाश पांडेय, वसी अख्तर वसीम खान, शिवेंद्र शर्मा, तारिक अनीस फारुकी, राम प्रसाद मौर्य, आनंद कुमार, रामदल नेताअब्दुल सलीम सहित तमाम कांग्रेस जन शामिल रहे।
