बिना कनेक्शन भेजा जा रहा बिजली बिल, शिकायत के बाद नहीं हो रही सुनवाई*
1 min read
8,265 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा।आप लोगों ने विद्युत संयोजन के बाद मीटर रीडिंग फास्ट होने, बिजली बिल अधिक आने व नए मीटर की जगह खराब मीटर लगाने एवं खराब मीटर को बदले जाने की शिकायत तो सुनी होगी। लेकिन बिना विद्युत संयोजन के बीते 2 वर्षों से प्रतिमाह बिजली बिल जारी किया जाना नहीं सुना होगा लेकिन हम आज आपको ऐसे ही एक वाक्ये के बारे में बताएंगे जिसको जानकर आप हैरान व परेशान हो जाएंगे। बिजली कनेक्शन के बिना विगत दो वर्षों से बिजली बिल जारी किए जाने का अनोखा मामला गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर लाल नगर के प्राथमिक विद्यालय उजार पुरवा का है। विद्यालय प्रधानाध्यापक के मुताबिक 4 वर्ष पूर्व विभागीय निर्देश पर विद्यालय में विद्युत संयोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। वर्षों तक विद्युत उपकेंद्र का चक्कर काटने व संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से अपील किए जाने बाद विद्युत संयोजन ना होने की स्थिति में अंतत थक हरकत बैठ गए। हैरानी तो
तब हुई जब आवेदन के दो साल बाद बिजली कनेक्शन के बिना ही बिजली बिल जारी किया जाने लगा। प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने बताया कि बगैर कनेक्शन बिजली बिल जारी किए जाने कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले में अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कई बार प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडियम में खबरें भी प्रकाशित हुई।अधिकारियों ने अपने वर्जन में समस्या के अति शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद अभी तक नौनिहालों के सुख सुविधा से जुड़ी इस गंभीर समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। बिजली कनेक्शन ना हो पाने की वजह से विद्यालय में लगा सबमर्सिबल पंप, पंखा, ट्यूबलाइट सहित अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए है। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का दंश विद्यालय में अध्ययन छात्र छात्राओं व शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि उक्त ग्राम पंचायत को संसद गोंडा ने गोद ले रखा है। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत होने के बावजूद यहां सुविधाओं का टोटा है।
