परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min read
3,068 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में कक्षा10 में अध्यनरत छात्र – छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अधिकतम अंक लाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हैं, विषयवार समय का बंटवारा कर पढ़ाई करें। सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। परीक्षा का यह अर्थ नहीं होता कि दीन दुनिया से कट जाएं। उन्होंने कहा कि परिवार वालों से बातचीत बराबर करते रहें। जो भी परेशानी हो उसे घर में जरूर बताएं। बहुत से विद्यार्थी परीक्षा के समय पूरी रात या पूरा दिन पढ़ने लगते हैं, यह ठीक नहीं। प्रतिदिन ध्यान और योगाभ्यास भी करें। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा कक्ष में उत्तर लिखने में समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण होता है। पहले प्रश्नपत्र को शांत भाव से पढ़ें। न समझ में आए तो दोबारा पढ़ें और फिर उसका उत्तर लिखें।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद गुप्ता, अशोक कुमार, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कुंवर भगवती सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि के साथ छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
