नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शनिवार को चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने किया बैंक चेकिंग बैंक कर्मियों एवं खाता धारकों को किया जागरूक

1 min read

 1,398 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! पुलिस ने बैंक चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बैंक कर्मियों सहित खाता धारकों को किया जागरूक
जनपद गोंडा के थाना परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी पसका के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह शनिवार को चौकी क्षेत्र के तिवारी बाजार में स्थित इंडियन बैंक पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा अलार्म बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को चेक किया तथा सभी को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में थाना परसपुर के पुलिस चौकी पसका के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह इंडियन बैंक के अलावा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक को भी चेक किया और वहां पर बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि बैंक के आसपास अगर कोई भी फर्जी तरीके से घूमता पाया जाए तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाए बैंक चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!