सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती , बैंक कैशियर को हंसिया दिखाकर आठ लाख की लूट,घटनास्थल पहुंचे एसपी व डीआईजी
1 min read
3,891 views
मोहम्मद सुलेमान / संदीप अवस्थी
गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी समीप प्रथम सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में शुक्रवार दिनदहाड़े 12:00 के आसपास अज्ञात लुटेरों ने बैंक में घुसकर महिला कैशियर के ऊपर हंसिया लगाकर आठ लाख तीरपन हजार रुपये लूट हुई है। लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद से ही पुलिस में हड़कंप मच हुआ है।मौके पर देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल किया, डीआईजी ने तत्काल एसपी को कड़े निर्देश देते हुए बताया कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा होना चाहिए।एसपी ने तत्काल पुलिस की कई टीमे लगा दी है।
