नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई बेलसर ने किया जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री का किया अभिनंदन*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,199 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा! महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई के तत्वाधान में 9वीं बार निर्वाचित जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा 24 वीं बार निर्वाचित माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री डॉ पवन प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश सिंह , संयुक्त मंत्री दिलीप सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य मजहरूल हक अंसारी का भी अभिनंदन शाखा इकाई द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधामोहन पांडेय रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राधा मोहन पांडेय एवं जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला मंत्री राधामोहन पांडेय ने कहा कि शिक्षक हित में जिला संगठन अपनी आवाज बुलंद करता रहा है और करता रहेगा । माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्याओं के लिये हमेशा संघर्षरत रहा है। जो भी उपलब्धि आज तक मिली है वह संगठन व शिक्षक एकता के बल पर मिली है। हम सभी को एकजुटता के साथ लंबित कार्यों निपटाना होगा। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों ने अपना भरोसा पूर्व की भांति एक बार पुनः प्रदान किया है। इस भरोसे को कभी व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन की एकजुटता के बल पर हमें जनपद में सारी सफलताएं मिली हैं आगे भी मिलती रहेंगी।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ पवन प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं मजहरूल हक अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। शाखा इकाई के शाखा मंत्री डॉ पदम नाथ पांडेय ने समस्त पदाधिकारी का स्वागत कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की छात्रा अनुष्का पांडे, शौर्य मिश्रा, सौम्या मिश्रा ने किया इस अवसर पर शैलेंद्र प्रताप सिंह मोनू सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बेलसर, आनंद कुमार पांडेय, सुग्रीव प्रसाद, राकेश कुमार शुक्ला, अनिल सिंह, कन्हैयालाल,, सतपाल सिंह, पवन प्रताप सिंह, मनीष सिंह, पवन कुमार सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सतीश कुमार, चंद्रशेखर, शशि कुमार सिंह, राजेश चंद्र पांडेय , उमेश चंद्र गुप्ता, रंजीत कुमार, संजीव सिंह, अमित वर्मा, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, पवन गुप्ता, विशाल वर्मा, अशोक सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, रघुनाथ द्विवेदी, मोहम्मद यूनुस, रामेश्वर प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, महेश प्रताप मिश्रा, कुंवर भगवती सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद हनीफ, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!