नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में छात्र-छात्राओं को दिलाया गया मतदाता संकल्प

1 min read

 4,178 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता दिवस पर मतदाता संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हमे शत-प्रतिशत मतदान पर बल देना होगा। हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम ईमानदार व चरित्रवान लोगों को चुन कर सदन भेजें। जिस दिन ऐसा होगा उस दिन देश विकास के पथ पर स्वत: अग्रसर होगा। उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास के लोगों को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मतदान होने से अच्छे लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बेलसर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यक्ति का सुरक्षित अधिकार है उसे अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान सभी छात्राओं और शिक्षकों को मतदाता दिवस का बैज भी लगाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडेय , डॉक्टर पदमनाथ पांडेय , राकेश कुमार शुक्ला, कन्हैया लाल, सुग्रीव प्रसाद, चंद्रशेखर, अशोक कुमार, मनीष सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्र, अमित वर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, विशाल वर्मा, रामेश्वर प्रताप मोहम्मद यूनुस, महेश प्रताप मिश्रा, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विक्रम लेखपाल तथा क्षेत्र पंचायत के दर्जनों बी एल ओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!