नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्राण प्रतिष्ठा होते ही जीवन हुआ धन्य – सांसद बृजभूषण शरण सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,621 views

 संजय प्रजापति

नवाबगंज गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव 22 जनवरी

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होते ही नगर के विभिन्न जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया 12:30 बजे प्राण प्रतिष्ठा होते ही नगर में दीपावली जैसा माहौल नजर आया शाम होते-होते सभी के घरों में दीपक जगमगाने लगे लोगों ने अपने-अपने घरों पर रंगोलिया बनाई सभी मंदिरों पर राम नाम जप हवन प्रसाद वितरण का हुआ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर के लौटे अयोध्या से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह नगर में पैदल चलकर सभी का कुशल क्षेम पूछा श्री सिंह ने कहा कि ऐसा अवसर कई वर्षों बाद आया है ।और आज के लोग इसके साक्षी बने हैं यह बहुत ही सुंदर कार्य है । सांसद श्री सिंह जवाहर चौक स्थित राम जानकी मंदिर के भंडारे में भी पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण किया नगर के बच्चे बुजुर्गों ने मिलकर अपने सांसद के साथ जमकर फोटो खिंचवाया । नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका मैरिज हाल में आए हुए श्रद्धालुओं के विश्राम तथा भोजन की व्यवस्था कर रखी थी नगर के समस्त इंटर कॉलेज कॉलेज में भी रोकने की व्यवस्था की गई थी भगवान राम की ससुराल जनकपुर तथा गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं को राम जानकी मंदिर के भंडारे हेतु व्यवस्थापक विजय गवर्नमेंट के सुपुत्र जगन्नाथ , संदीप तथा मनीष कसौधन अंब्रिश कसौंधन अजय गुलाबचंद मोनू जायसवाल प्रेम जायसवाल रमाकांत श्रीवास्तव ने मिलकर सभी श्रद्धालुओं के रोकने की तथा भोजन की व्यवस्था की तथा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के भी लोगों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के साथ नगरपालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह

दुल्हन जैसी सजी नगर के सभी रास्ते नवाबगंज नगर राम जन्मोत्सव पर दुल्हन जैसी सजी नजर आई पूरे रास्ते में जहां दीपावली जैसा पटाखों का शोर वही रास्ते के दोनों तरफ रामनवमी झंडा गब्बर से सजा रास्ता एक अलग ही मनमोहक छोटा बिखर रहा था जगह-जगह भंडारे जय श्री राम के नारों से गूंज मान हो रहा था ।

दुल्हन जैसी सजी नवाबगंज नगरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!