नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रसाद वितरण वा भजन कीर्तन से सराबोर रहे लोग जनपद में जगह-जगह हुआ भंडारा और कंबल वितरण लगे जय श्री राम के नारे

1 min read

 4,726 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे जिले में रामधुन,राम कथा,भजन कीर्तन हवन-पूजन व भंडारे के साथ कंबल वितरण का दिन भर चलता रहा दौर जगह ।
बेलसर संवाददाता अनुसार रगड़गंज कस्बा,विजय नगर आजाद नगर , सुसुंडा ,बेलवा चौराहा समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई पड़ा मंदिरों पर रविवार से ही रामधुन के गीत बज रहे थे। राम भक्तो के लिए सड़क किनारे जगह जगह लंगर लगाए गए थे। सुसुंडा के संदीप पाण्डेय ने बताया की संगीतमई इटियाथोक से आई दीपिका मिश्रा ने संगीतमई कथा से लोगो का मन मोह लिया। अरुण त्रिपाठी ,नवनीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।नवाबगंज संवाददाता अनुसार क्षेत्र के सिरसा गांव के हनुमान मंदिर पर सुबह से समाजसेवी शनि तिवारी ई अगुआई में मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे गांव सहित नगर के लोगों ने प्रसाद वितरण किया मौके पर बब्बू चौबे संजय श्रीवास्तव विनय तिवारी डा अनूप तिवारी अंशू सिंह अवधेश यादव हैप्पी पांडेय अनिल सिंह राहुल जायसवाल मौजूद रहे वही लोलपुर गांव मे प्रधान गौरव सिंह की अगुआई मे काली माता मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ भंडारा व गांव के 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि गन्ना विकास समिति अध्यक्ष भगौती सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को बताया कि यह एक ऐतिहासिक महत्व का काम है हम सबको 24 घंटे श्रीराम धुन करे हमारे वंशजों की देन है कि हम सब इस ऐतिहासिक पल का लाभ उठा रहे हैं वही नगरपालिका मे कोल्डस्टोर तिराहे पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी ने भंडारे का शुभारंभ किया कोल्हमपुर तिराहे पर समाजसेवी दिनेश पांडेय कप्तान पाठक शुभम पाठक उमारिया गांव मे पिंकू सिंह अभिषेक सिंह ने भंडारे मे प्रसाद वितरण किया ।मनकापुर मे भाजपा गोंडा सांसद कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने नगर व क्षेत्र के लोगों को अंगवस्त्र लोगों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई दी तथा लोग अपने घरों पर धुमधाम से त्यौहार मनाने को कहा इस तरह जनपद के विभिन्न स्थानों पर अयोध्या धाम आने वाले यात्रियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया वही जगह जगह लोगों ने भंडारा कराया। इस मौके पर जफरापुर वजीराबाद दुर्गागंज नगरपालिका सहित तमाम जगहों पर भंडारा कियख गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन यादव प्रधान सुभाष यादव गौरव सिंह डा संजय दुबे डा नरेन्द्र मोहन संजय श्रीवास्तव महेश पांडेय सत्यनारायण दुबे मनीश चौरसिया सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!