नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लेनिन के मृत्यु शताब्दी वर्ष पर सेमिनार ,और कितने लेनिन ? संशय और समाधान”

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,596 views

 

अशफाक आलम गौरा चौकी

गोंडा रविवार, वामपंथी दलों की समन्वय समिति गोण्डा द्वारा सर्वहारा समाजवादी क्रांति के महानायक कॉमरेड वी आई लेनिन के मृत्यु शताब्दी वर्ष पर सेमिनार जिसका विषय ” और कितने लेनिन? संशय और समाधान ” पर आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कॉमरेड राजेंद्र श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन कॉमरेड ईश्वर शरण शुक्ला ने किया। सेमिनार में सीपीआईएम के जिला मंत्री कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा की पूरे विश्व में लाखों करोड़ों लेनिन काम कर रहे हैं जो किसी भी शोषण व्यवस्था के खिलाफ जिसमें मुख्यताः जाति धर्म भाषा संप्रदाय शामिल है के लिए अपनी आवाज किसी न किसी रूप में बुलन्द कर रहे हैं वो सब लेनिन के प्रतिरूपक हैं। कॉमरेड रघुनाथ ने कहा कि मार्क्सवाद के सिद्धांत को धरातल पर उतारने वाले विश्व के सर्वहारा समाजवादी क्रांति के महानायक रूप में स्थापित हैं। कॉमरेड सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि मार्क्सवाद पर आधारित शासन व्यवस्था ही इस देश के तमाम शोषित वंचित समाज के लोगों को शोषण से बचा सकता है।
कॉमरेड कृष्णकांत ने कहा कि हम सब को लेनिन के सिद्धांतों को अपने सभी साथियों और आम जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। कॉमरेड दीनानाथ ने कहा कि मार्क्सवाद और लेनिनवाद को आज ज्यादा पढ़ने और प्रसार करने की जरूरत है। सेमीनार में अमित शुक्ला, विनीत तिवारी, माता प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, रोबी गांगुली, रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार कनौजिया, आनन्द त्रिपाठी आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!