नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पत्रकार एकता संघ रुधौली की बैठक हुई संपन्न तहसील इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,340 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
बस्ती —- रुधौली पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष बस्ती गुलाम जैनुल आबदीन की अध्यक्षता में बीआरसी विद्यालय पर पत्रकार एकता संघ तहसील इकाई कार्य कारिणी रुधौली का गठन किया गया ॥ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार लाल मोहम्मद को तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत चयन किया गया ।
संगठन का विस्तार करने के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन संबंधी जरूरी सूचना देकर सभी पदाधिकारियो को पत्रकारिता संलग्न करने से संबंधित होने वाली समस्याओं पर साथ में रहकर संघर्ष करने का आग्रह किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कोई भी पत्रकार साथी खबर संकलन जमीनी स्तर पर निष्पक्ष तरीके से करें किसी खबरों को लेकर किसी के बहकावे मे आकर, बिना शिकायत के संचालन ना करें यदि खबरें समस्यात्मक हो तो स्थानीय लोगों से अथवा संबंधित अधिकारी से बयान लेकर ही संपादित करें। उन्होंने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पत्रकार एकता संघ संगठन के पत्रकारों के साथ हमेशा खड़ी है| इस अवसर पर रुधौली तहसील के संगठन मंत्री सुनील शुक्ला,तहसील उपाध्यक्ष राज आर्य, तहसील मंत्री अजय कुमार यादव,असलम खान, नवीन सिंह, ब्रह्मदेव पांडे,सत्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!