नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण-

1 min read

 4,591 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा —अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा थाना नवाबंगज पुलिस व RAF की संयुक्त फोर्स के साथ गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर फ्लैग मार्च किया गया-

अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा द्वारा नवाबंगज पुलिस व RAF फोर्स के साथ गोण्डा-अयोध्या बार्डर पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान गोण्डा-अयोध्या बार्डर व सीमावर्ती गाँवों में फ्लैग मार्च व ड्रोन कैमरों से निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी, गाँवों में भ्रमण के दौरान लोगो से वार्ता कर किसी भी नये व्यक्तियों के आने पर इसकी सूचना पुलिस को देने तथा उसका सत्यापन कराने हेतु हिदायत किया गया। सीमावर्ती खेतों में खेतों की रखवाली के लिए बने झोपड़ियों को कार्यक्रम तक हटाने हेतु बताया गया। क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा अयोध्या पुलिस व जल पुलिस की सयुक्त टीम के साथ अयोध्या नया घाट पर बन रहे मेट्रो क्रूज कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर मोटर बोट से सीमावर्ती किनारो व टापूओं भ्रमण किया गया। इसके अतिरिक्त गोण्डा-अयोध्या बार्डर सीमा के आस-पास होटलों, ढाबों, दुकानों आदि की सघन चेकिंग कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पी0ए0सी0 बल की ड्यूटी लगाने हेतु चिन्हित किया गया।।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय, चौकी प्रभारी सरयू घाट व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!