नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पूर्व विधायक शीतला प्रसाद सिंह की 116वीं जयंती

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,433 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! शुक्रवार को पूर्व क्षेत्रीय विधायक स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह शितलू बाबा की 116 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में स्थापित उनकी प्रतिमा और समाधि स्थल पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तदुपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि बाबा जी का मानना था कि शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का विकास संभव है। शिक्षा वह साधन है जो समाज को केवल शिक्षित ही नहीं करती, बल्कि व्यक्ति के आत्मीय विकास में भी अहम योगदान निभाती है। इसलिए उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज की स्थापना किया। जिसका लाभ आज समाज को मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने कहा कि बाबा सब को साथ लेकर चलने की बात करते थे वह एक ऐसे समाज की रचना के पक्षदार थे जहां धर्म, जाति आदि के नाम पर कोई भेदभाव न हो सबको आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। आज हमें इसी दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है और यही सच्चे अर्थों में बाबा के लिए हमारा सम्मान होगा |पूर्व विधायक की पौत्री एवं श्री शीतला प्रसाद सिंह कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्री मती पूजा सिंह ने बाबा द्वारा उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को बताते हुए उन्हें सच्चा विकास पुरुष बताया और कहा कि बाबा का जीवन दर्शन कर्म ही पूजा है से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा का जन्मदिन भी विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह एवं शिक्षकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा किया गया। सभा को पूर्व विधायक के पुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह बाबा, राज्जन बाबा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, विजय बहादुर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पवन प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह बाबा, पंकज सिंह बाबा, तेज प्रताप सिंह, मोहम्मद हनीफ, हरिवंश देव तिवारी, रिंकू शुक्ला, राजकुमार सिंह, विंध्याचल सिंह, बाबू सिंह के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!