नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डबल इंजन की सरकार में भारत छू रहा विकास की नई ऊंचाइयों को : प्रभात कुमार वर्मा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,055 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की हरसंभव ऊँचाई को छू रहा है, हर गाँव-मोहल्ले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है, आज इसी क्रम में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के बभनजोत ब्लॉक अन्तर्गत ग्रामपंचायत नरहरपुर व ग्राम पंचायत सेमरा बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड वितरण, अन्नप्राशन संस्कार तथा गोदभराई जैसे विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। उपस्थित सभी लोगों को आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभाग का शपथ दिलाया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बभनजोत, श्री इंद्र बहादुर वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, अनिल राजभर जिला कार्यसमिति सदस्य, लकी यादव , तारा शंकर श्रीवास्तव , राजू प्रसाद जी (बूथ अध्यक्ष), कन्हैया लाल , सिद्दीकी , बेचू प्रसाद , शेर बहादुर सिंह , राजकुमार , पप्पू यादव , ग्राम पंचायत अधिकारी बभनजोत, समूह की बहने सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!