नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह सहित सभी नव निर्वाचित सदस्य निलंबित – खेल मंत्रालय

1 min read

 4,307 views

लखनऊ – राष्ट्रीय कुश्ती संघ की मान्यता समाप्त करते हुए खेल मंत्रालय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को निलंबित कर दिया है। खेल मंत्रालय ने 15 वर्ष  व 20 वर्ष के बच्चों के लिए कुश्ती करने के फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संजय सिंह के सभी फैसलों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

भारत सरकार खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय कुश्ती संघ को रद्द करते हुए नव निर्वाचित संजय सिंह उर्फ बबलू द्वारा लिये गये सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय द्वारा अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है ।WFI को लेकर दिये गये निर्देश में कहा गया है कि ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं,
वहीं खेल मंत्रालय के एक्शन पर बजरंग पूनिया ने कहा कि मुझे अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ये फैसला लिया गया है,तो बिलकुल ठीक लिया गया है,जो हमारी बहन बेटियों के साथ हो रहा है, ऐसे लोगों का सभी फेडरेशन से सफाया होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!