नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समाजवादी नेता रईस अहमद ने जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया

1 min read

 3,148 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोन्डा) युगनव टाइम्स लाइव/  विकास खंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा अदाई में अंडर आर्म जेपीएल किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान रहे। मुख्य अतिथि रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर रईस अहमद ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । हार जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए। खेल में हार जीत लगा ही रहता है। ऐसे आयोजनों से गांवों के खिलाड़ियों को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।आप ही लोग देश के भविष्य हैं। गांव, जनपद, प्रदेश,देश का नाम बुलन्द करोगे। खेल के साथ साथ पढ़ाई करना भी जरूरी है। उद्घाटन मैच मद्दो बनाम बभनजोत के मध्य खेला गया। बभनजोत ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।और सात ओवर में आल आउट होकर 47रन बना पाई। मद्दो की टीम ने 6ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया l कमेन्टेटर आशुतोष राना व अम्पायर फैज व शेरू रहे।टुर्नामेन्ट के आयोजक सलमान, आशिफ, अरमान,शोयब लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!