नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वजीरगंज में चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के पांचवें एवम छठे बैच का प्रशिक्षण गतिमान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,244 views

वजीरगंज में चार दिवसीय निपुण भारत मिशन के पांचवें एवम छठे बैच का प्रशिक्षण गतिमान

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) जनपद के वजीरगंज ब्लॉक में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। प्रथम बैच का प्रशिक्षण दिनांक 21/12/2023 से प्रारंभ हो चुका है।खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों का होना है तथा कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाने के लिए विकसित किए गए
मॉड्यूल आधारशीला क्रियान्यवयन संदर्शिका पर सभी शिक्षकों की समझ विकसित करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ मीनाक्षी सिंह के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ।प्रथम दिवस का प्रतिवेदन कक्ष संख्या एक में नुदरत फातिमा एवम कक्ष संख्या दो में मीनाक्षी सिंह एवम बृजपाल यादव के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने भाषा के पहले एवम तीसरे कालांश की रणनीति,आकलन एवम रेमेडियल पर चर्चा की। ए आर पी घनश्याम मौर्य,गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने भाषा के दूसरे कालांश की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में विभिन्न प्रकरणों पर समूह कार्य एवम प्रस्तुतीकरण किया। ए आर पी अशोक कुमार ने बताया की प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट एवम राज्य स्तर पर सीमेट प्रयागराज द्वारा की जा रही है।द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका निपुण भारत की वार्षिक ,साप्ताहिक ,दैनिक योजना का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाएंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण में सविता सिंह,हनुमान प्रसाद,राहुल शुक्ला , जगदम्बा, साक्षी तिवारी, किरन सिंह,अमित कुमार, सुमी श्रीवास्तव,सिम्मी सिंह,संजय पाठक आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!