नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पंतनगर क्षेत्र में गरीबों और निर्बल वर्ग के इस्लामी बैतूल माल के द्वारा किया गया कंबल वितरण का कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,911 views

 

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! मानव सेवा ईश्वर भक्ति का परिचायक…….. शुक्रवार को पंत नगर क्षेत्र मे गरीबों और निर्बल वर्ग के मध्य इस्लामी बैतुल माल गोंडा द्वारा आयोजित कंबल वितरण का कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष लतीफ उर रहमान ने कहा कि इस्लामी बैतुल माल पिछले 15 वर्षों से गरीब और असहाय लोगों की मदद बिना जात धर्म का भेद किये कर रही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म मानव सेवा को बहुत महत्व देता है, और मानव सेवा से ही ईश्वर अत्यंत प्रसन्न होता है, हज़रत मुहम्मद ने कहा तुम ज़मीन वालों पर दया करो आसमान वाला तुम पर दया करेगा। इस्लाम की इस नैतिक शिक्षा से प्रेरित हो कर समाज के ज़रूरत मंद लोगो की सहायता का कार्य इस्लामी बैतुल माल कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ महमूद आलम खाँ ने कहा कि इस पुण्य कार्य के पीछे न कोई राजनैतिक भावना है और ना ही कोई सरकारी अनुदान लिया जाता है बल्कि मुस्लिम समाज के संपन्न लोग इस कार्य मे अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं। कंबल वितरण का कार्य विभिन्न इलाकों मे किया जा रहा। आज लगबघ 50 लोगो को डबल बेड साइज का अच्छी गुण वत्ता वाला कंबल वितरित किया गया जिसमे लगबघ 20 हिंदू परिवार के पात्र लोग थे। इस अवसर पर हाजी सफीक, नजमी कमाल, शाबान, इत्यादि लोग भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!