नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बाल श्रम निषेध अभियान में तीन नियोजकों को नोटिस

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 569 views

गोण्डा जिले के दर्जी कुआं एवं रानी बाजार में उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा के निर्देश के क्रम में श्रम विभाग के नेतृत्व में , चाइल्ड लाइन और एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट एवम विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम द्वारा जनपद गोंडा के दर्जी कुआं एवं रानी बाजार में सघन रुप से बालश्रम उन्मूलनअभियान का संचालन किया गया । जिसमें जनपद के तीन प्रतिष्ठानों के नियोजको को बाल श्रम कराते हुए पाए जाने पर श्रम विभाग द्वारा नोटिस दिया गया, जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के नियोजको के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है अभियान का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित सत्येन्द्र प्रताप,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से उपनिरीक्षक राम प्रसादटेक्निकल रिसोर्स पर्सन चंद्रेश यादव व चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई से कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से हेड कांस्टेबल गौचरन कांस्टेबल रामजीत एवं महिला आरक्षी प्रियंका चौहान श्रम विभाग से सहाब अहमद के साथ किया गया उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराना है और लोगों को जागरूक करना है।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!