नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सड़क सुरक्षा मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं को डीएम ने किया पुरस्कृत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 696 views

जटाशंकर सिंह की रिपोर्ट
गांधी पार्क के परिसर में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा मेला कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाग कर छात्र/छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग गहन छापामार अभियान लिये कई नमूने

वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं जनमानस को अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी देते हुए लोगों से नियमों का पालन करने हेतु अपील भी किये, तथा वहां पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, ड्रग स्पेक्टर राजिया बानो, आरटीओ परिवहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली महेंद्र सिंह, ट्राफिक स्पेक्टर सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारीगण व विद्यालयों से आए हुए प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!