नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गुरुकुल में व्यवसायी ने मनाया बच्चे का जन्मदिन,शिक्षार्थियों को भेंट की आवश्यक सामग्री

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,450 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक (गोण्डा) ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के भीखमपुरवा गांव में संचालित पंडित मदन मोहन मालवीय वेद पाठशाला में शुक्रवार को एक व्यवसायी ने सनातन पद्धति से वेदपाठी ब्राह्मणों के बीच अपने बच्चे का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान रमवापुर नायक पंचायत के मरवटिया गांव निवासी फर्टिलाइजर बीज व कीटनाशक विक्रेता तथा अग्रणी किसान विनोद उपाध्याय नें अपने परिजनों व ईष्ट मित्रों के साथ वेद पाठशाला में हवन पूजन कर बच्चे के दीर्घायु होने की कामना की और गुरुकुल में वेद पढ़ रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों व आचार्यों को भोजन कराकर दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। तदुपरांत जन्मदिवस समारोह में शामिल लोगों के बीच गुरुकुल में आयोजित भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। बताते चलें की आधुनिकता की इस दौड़ में लोग सनातन परंपरा को छोड़कर (वेस्टर्न कल्चर) पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे हैं। वैवाहिक वर्षगांठ व बच्चों के जन्मदिवस पर काटकर व फूंक मार कर मोमबत्ती बुझा रहे हैं। इसके बाद घर की महिलाओं के साथ बार-बालाओ के बीच डांस करके खुशियां मनाते हैं।जिसका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली युवा पीढ़ी वेस्टर्न कल्चर को छोड़कर सनातन परंपरा को अपनाये तो इसके लिए विनोद उपाध्याय की तरह बच्चों का जन्मदिन व दंपतियों के वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन, धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले संस्थानों सहित वृद्धा, विधवा आश्रम व बाल संरक्षण गृहों में मनाना चाहिए। और ऐसे मौकों पर गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहयोग देना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!