नए मतदाता बनने के लिए लोगों को किया प्रेरित
1 min read
2,809 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में भारत निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में नए मतदाता बनाने तथा मतदाता सूची से नाम हटाने एवं संशोधन के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है । इस दौरान उक्त बूथ पर बेलसर विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया और 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं से कहा कि प्रत्येक चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार अधिकार का प्रयोग करें जो राज्य, समाज और देश की भलाई के लिए जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत बेलसर के भाग संख्या 25, 26, 27 एवं 28 के बी एल ओ दुर्गा चौहान, चंदन कुमार, आशा सोनी एवं विश्वनाथ उपस्थित रहे।
