आपदा की सही जानकारी और प्रशिक्षण सुरक्षित जीवन का आधार- कर्नल कपूर।
1 min read
1,533 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के प्रांगण में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 171 में आज नवें दिन विभिन्न शिक्षण और प्रशिक्षण संबंधित गतिविधियों का संचालन कराया गया। दो प्रमुख प्रतिस्पर्धा ड्रिल कंपटीशन और स्पीच कंपटीशन का आयोजन हुआ। स्पीच कंपटीशन में कैडेट हमजा खान तथा गर्ल्स कैडेट वंशिता शुक्ला प्रथम स्थान पर रही।
राज्य आपदा मोचन बल की टीम के द्वारा कैडेट्स को आपदा प्रबंधन और आपदा से बचाव के गुण सिखाए गए। लखनऊ से आई हुई राज्य आपदा मोचन बल के टीम के इंस्पेक्टर वीरेंद्र दुबे ने छात्रों को बताया कि जानकारी में ही बचाव है । टीम के द्वारा छात्रों को सी पी आर, सर्पदंश तथा बाढ़ से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के क्रम में द्वितीय अतिथि के रूप में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद के द्वारा छात्रों को क्षयरोग से बचाव और उसके दवा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने कहा कि आपदा की सही जानकारी और प्रशिक्षण सुरक्षित जीवन का आधार है। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
