नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

12 रवि अव्वल का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाये …—–कृष्ण गोपाल राय

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,315 views

 

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव )  मोतीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा 12 रवि अव्वल का त्यौहार सभी मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था अमन चैन बनी रहे। थानाध्यक्ष मोतीगंज कृष्ण गोपाल राय ने पत्रकार वार्ता करते हुए हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान से बातचीत करते हुए कहा कि मोतीगंज थाना क्षेत्र तथा जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के लोग 28 सितंबर को होने वाले 12 रवि अव्वल का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनायें जिससे क्षेत्र में अमन चैन बनी रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि मैं सभी जिले वासियों व थाना क्षेत्र वासियों से अखबार के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आह्वान करता हूं कि सभी लोग त्यौहार को हंसी खुशी से मनायें। अगर इस त्यौहार में कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो उसे बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की 12 रवि अव्वल का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा त्यौहार है और महत्वपूर्ण है। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालते हैं जिसमें छोटे-छोटे बच्चों सहित अन्य लोग शामिल होते हैं और एक ग्राम सभा से दूसरे ग्राम सभा में जुलूस झंडे के साथ जाते हैं और हर घर पर इस त्यौहार को मनाया जाता है। जहां पर बच्चों को मिष्ठान सहित अन्य चीज खिलाई जाती हैं। जुलूस में बच्चे नारा भी लगते हैं और सभी मुस्लिम समुदाय के घर जाते हैं। इस त्यौहार के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने घरों पर झंडा भी लगते हैं।12 रवि अव्वल यानी 12 वफात का दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा का जन्मदिन भी है और इसी दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा का वफात भी हुआ था। इसीलिए मुस्लिम लोग इसे बड़े ही हंसी खुशी से जुलूस के रूप में मनाते हैं और इस दिन हर एक मुस्लिम अपने-अपने घरों पर फतिया भी करते हैं। एक दिन पहले लोग रोज भी रखते हैं इसीलिए इस त्यौहार को 12 रवि अव्वल और 12 वफात कहा जाता है। क्योंकि इसी दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा का जन्म हुआ था और यही तारीख थी जब उनका वफात हुआ!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!