नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनकापुर की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

1 min read

 1,854 views

अशफाक आलम
गौरा चौकी (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक  अंकित मित्तल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मनकापुर की पुलिस टीम द्वारा स्कूल खुलने के समय रास्तों व स्कूलों के आसपास संदिग्ध स्थानों पर जाकर भ्रमण कर छात्र- छात्राओं को जागरूक कर, विभिन्न हे0ला0 नंबरों की जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल के निर्देश पर थाना कोतवाली मनकापुर की एंटी रोमियो टीम ने स्कूल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए भ्रमण किया तथा स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं बालिकाओं को जागरुक करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी दी एंटी रोमियो टीम द्वारा राह चलती महिलाओं व बालिकाओं को भी जागरूक किया गया और उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए मोबाइल के जरिए होने वाले साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि अगर किसी के भी मोबाइल पर कॉल आता है और उससे उसका बैंक अकाउंट नंबर या आधार नंबर मांगा जाता है तो कतई ना दें नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को गुमराह कर ओटीपी भेज कर उसका नंबर मांगा जाता है और उसे नंबर का उक्त अपराधियों द्वारा दुरुपयोग किया जाता है अगर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा आपसे फोन करके ओटीपी या बैंक अकाउंट नंबर या आधार नंबर मांगा जाता है तो ना दे सावधान रहे और सुरक्षित रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!