नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने किया स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ

1 min read

 4,625 views

मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर पर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रमुख बेलसर अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मिशन इंद्रधनुष एवं आयुष्मान कार्ड आदि के द्वारा लोगों के उपचार की व्यवस्था कराई है।आयुष्मान कार्ड पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहां की इसके द्वारा गरीबों को 5 लख रुपए चिकित्सा सुविधा देश के प्रत्येक सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य विभाग में किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने जनधन योजना एवं किसान सम्मन निधि के बारे में चर्चा भी किया। मेले के शुभारंभ के अवसर पर रोगियों एवं अन्य व्यक्तियों को फल वितरित किया गया।इस अवसर पर चिकित्सा प्रभावी डॉक्टर सतपाल सोनकर और डॉक्टर आशुतोष गुप्ता की, बृजेश सिंह,सूर्यभान शुक्ला,धीरेंद्र कुमार एवं एएनएम कांति आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्व प्रमुख बेलसर अजीत सिंह जिला अधिकारी गोंडा के निर्देशन में महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में किसान सम्मन निधि कैंप का शुभारंभ भी किया।इस दौरान 50 से अधिक किसानों से रजिस्ट्रेशन कराया एवं तकनीकी समस्या का समाधान भी कराया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी संजू यादव एवं विभाग से रवि सिंह, रवि कुमार तिवारी एवं सुनील यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!