प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गौरा विधायक ने की दीर्घायु की कामना, क्षेत्र वासियों को दिप्रधानमंत्रीया प्रधानमंत्री सड़क की सौगात
1 min read
3,586 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज विधानसभा गौरा के अंतर्गत बहु प्रतीक्षित मार्ग कारौहा, हाजीजोत, चंद्रदीप, मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा जी पहुंचकर पूजा याचना कर मार्ग को शुभारंभ कराया विधायक जी अपने संबोधन में बताया कि यह मार्ग सादुल्लाह नगर हबीब नगर बाजार तक प्रधानमंत्री मार्ग बनेगा तथा करौहा से चंद्रदीप मार्ग तक पुनर्निर्माण होगा उन्होंने अपने संबोधन में माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दीर्घायु की कामना किया तथा प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा एक विशाल सभा को संबोधित किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में लाभार्थी एवं किसान मौजूद रहे।
