दो बच्चे आपस में भिड़े एक बच्चा हुआ बेहोश अध्यापक फोन में मदहोश
1 min read
2,097 views
बेहोश बच्चों को अभिभावक लेकर पहुंचा अस्पताल अध्यापक अपने कार्य में मस्त
थाने में शिकायत के बाद पहुंची पुलिस आरक्षियों के सामने ही अभिभावक से अध्यापक ने की गाली गलौज
नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के महंगूपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय मंहगूपुर में शनिवार को पानी पी रहे एक बच्चे को दूसरे बच्चे ने मारा पीटा जिससे बच्चा बेहोश हो गया. किन्तु विद्यालय का कोई अध्यापक ना तो बच्चे के पास गया ना ही अभिभावक को ही सूचना दी.बच्चे के पिता द्वारा थाने पर तहरीर देकर शिकायत की गयीं है.
थाना क्षेत्र के महंगूपुर गाँव निवासी रामशंकर शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र शिवांश कक्षा 5 का छात्र है. शनिवार को बच्चा नल पर पानी पी रहा था. वहीं दूसरा बच्चा मस्तराम उसे हटाकर खुद पानी पीने लगा. शिवांश ने ज़ब पानी पीने के लिए कहा तो दूसरे बच्चे ने मारते हुए धकेल दिया जिससे शिवांश फर्श पर गिर गया. और चोट लगने से बेहोश हो गया. इससे बच्चों के बीच दहशत फ़ैल गयीं. बच्चो ने अध्यापको को सूचना दी मगर कोई देखने तक नहीं गया. विद्यालय के सामने का एक बच्चा अपनी दादी को बुलाकर लाया तब उस बच्चे को उठाते हुए उन्होंने बच्चे के पिता को सूचित किया.मौके पर पहुंचे पिता द्वारा पूँछताछ की गयीं तो विद्यालय परिवार की घोर लापरवाही सामने आयी. पिता ने इसकी शिकायत थाने पर की.थाने से गए आरक्षियों ने पूछताछ की. किन्तु पुलिस के पहुंचने पर कुछ शिक्षक नाराज हो गए. शिक्षक शिवशंकर, मालिकराम व श्रीचंद पाण्डेय पुलिस की मौजूदगी में ही पीड़ित पिता से झगड़ा करने को आमादा हो गए स्थानीय लोगो ने बताया की विद्यालय में किसी भी प्रकार का अनुशासन नहीं है. शिक्षक मोबाइल फोन में विजी रहते हैं.बच्चे पढ़ाई के समय भी बाहर घूमते रहते हैं किन्तु कोई शिक्षक इसपर ध्यान नहीं देता जबकि विद्यालय ढेमवा हाइवे मार्ग पर स्थित है। वाहनों से दुर्घटना का भय बना रहता है. वहीं शिकायत के बाद भी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय अभिभावक से उलझने लगते हैं.इसलिए कोई कुछ नहीं न कहता पुलिस ने शिक्षक के इस व्यवहार पर फटकार लगाते हुए शांत कराया.उधर सिर में आयी चोट से बेहोश हुए बच्चे के मेडिकल के लिए पिता द्वारा थाना प्रभारी से मांग की गयीं किन्तु उन्होंने बच्चे का मामला बताकर मेडिकल कराने से मना कर दिया। पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के बाद भी ना तो बच्चे का मेडिकल कराया गया । न विद्यालय के शिक्षकों पर ही कोई कार्यवाही की गयीं। थानाध्यक्ष ने बताया की प्राथमिक की मिली है जांच कराई जा रही है।
