आकाश सिंह परिषदीय विद्यालय का बढ़ाया मान चयनित हुआ अग्नि वीर
1 min read
2,475 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) दिनांक 26 अगस्त 2023 को कंपोजिट विद्यालय भरहापारा में अध्यनरत रहे पूर्व छात्र आकाश सिंह का सम्मान समारोह कंपोजिट विद्यालय भरहापरा के स्टाफ द्वारा शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज ग्राम प्रधान भरहपारा ग्राम सभा के सम्मानित अभिभावकों व छात्रों की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।छात्र आकाश सिंह पूर्व में कंपोजिट विद्यालय भरहापारा का होनहार छात्र रहा है। उसका वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अग्नि वीर योजना में सैनिक के पद पर चयन हुआ है। उसकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज हर्षित पांडे अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुशील मिश्रा ए आरपी घनश्याम मौर्य संजय कुमार रवींद्र शुक्ला विद्यालय प्रधानाध्यापक नूर मोहम्मद सोनिया सिंह निशा ,नीता सिंह बृजपाल संदीप शुक्ला ग्राम प्रधान अवधेश गोस्वामी अवनीश पांडे अमर बहादुर सिंह अनुराग त्रिपाठी शिवकुमार नंदकुमार मिश्रा आशीष द्विवेदी आशुतोष पांडे ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
