नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

1 min read

 1,077 views

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

 

 

 

गोंडा (युग नव टाइम्स लाइव ) जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ पूरे उत्तर प्रदेश शुरू हो गया है। गोण्डा में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के गांधीपार्क से छात्रों द्वारा रैली निकाली गयी।

 

जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीएमओ डा. रश्मि वर्मा

ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।‌ यह अभियान पूरे जुलाई महीने तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी।

 

गांधी पार्क से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल दें। जिससे मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा और इस रोग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी। डीएम ने अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान और सूचना विभाग को शामिल किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सीएमओ ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह एक से 31 जुलाई तक एवं 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फाइलेरिया, टीबी से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक करेंगे। संचारी रोगों के रोकथाम को लेकर शनिवार को आयोजित जागरुकता रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ भी दिलायी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ अधिशासी अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

जुलाई 17 से 31 तक चलेगा दस्तक अभियान

 

सीएमओ ने बताया कि इसी बीच 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जाएगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी के संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। इसके अलावा लंबे समय से बुखार, खांसी जैसे लक्षणों वाले मरीजों के बारे में भी जानकारी लेंगी।

.उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जाएगा। आशा कार्यकर्ता मौसमी बीमारियों से बचाव और उसके इलाज के बारे में भी जानकारी देंगी। दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीबी के संभावित मरीजों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। क्षय रोग के लक्षण वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, यूनिसेफ डॉक्टर शेषनाथ सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!