नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता से जांच करें – मंडलायुक्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,058 views

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही—-आयुक्त

 

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील सदर गोण्डा में डीएम ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील सदर गोण्डा में कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 07 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा है कि यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आइजीआरएस की लॉगिन को बराबर सभी विभागीय अधिकारी चेक करते रहे ताकि कोई भी शिकायत डिफाल्टर ना होने पाए समय रहते ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर वृक्षारोपण किया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुक्त देवीपाटन मंडल ने कहा है कि सभी लेखपालों का रोस्टर बनाएं और उनको यह अवगत कराएं कि प्रथम समाधान दिवस एवं थाना दिवस में उनको कहां रहना है और द्वितीय समाधान दिवस एवं थाना दिवस में कहां रहना है इसके अनुसार संबंधित स्थानों पर लेखपालों की उपस्थिति को चेक कराया जाए। इसके साथ ही आयुक्त ने समाधान दिवस में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि प्राप्त शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त ने कहा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा कुलदीप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, विनय कुमार सिंह, तहसीलदार गोण्डा सदर अखिलेश कुमार, राजीव मोहन सक्सेना, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नेहा राजवंशी, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एक्सईएन प्रान्तीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, एसएचओ कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह, एसएचओ कोतवाली देहात महेंद्र कुमार सिंह, खरगूपुर, इटियाथोक, कौड़िया बाजार, धानेपुर सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!