नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक : नहर में डूबने से वृद्ध की हुई मौत सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,651 views

नहर में डूबने से वृद्ध की हुई मौत सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / गुरुवार शाम से लापता हुए एक वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह 23 जून 2023 को सरयू नहर मे बरामद हुआ। इस घटना के बारे में पुलिस इटियाथोक पुलिस को जानकारी दी गई है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर संगम के मजरा गांव मधई जोत के रहने वाले लोकई राम वर्मा (65) पुत्र मिश्रीलाल गुरुवार की शाम अपने खेत से अपने घर के लिए जा रहे थे।लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। स्वजन ने गांव के अंदर संभावित स्थानों पर खोजबीन की।पता न चलने पर सभी लोग निराश होकर लौट आए।दूसरे दिन सुबह दोबारा लापता वृद्ध की तलाश शुरू की गई। मृतक के पुत्र लालाराम वर्मा ने बताया,कि गांव के किनारे से होकर गुजरी सरयू नहर में करीब दो किलोमीटर दूर जंहदरिया गांव के पास ग्रामीणों ने शव पानी में उतराता देखा तो सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज का कहना है, कि नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, पुलिस जांच में जुटी है
सूचना मिलने के बाद इटियाथोक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!