नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सीएचसी में दलालों के आतंक की जिलाधिकारी से शिकायत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,016 views

सीएचसी में दलालों के आतंक की जिलाधिकारी से शिकायत।

नवाबगंज (गोण्डा) नवाबगंज सीएचसी में दलालों के आतंक से मरीज़, तीमारदार और खुद अस्पताल प्रशासन त्रस्त है। दलालों की मनमानी से परेशान सीएचसी अधीक्षक डॉ विनयेश त्रिपाठी ने बीते दिनों खुद थानाध्यक्ष नवाबगंज को लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया था और कारवाई करने की मांग भी की थी लेकिन कस्बा पुलिस के सेटिंग-गेटिंग के खेल के चलते आज भी दर्जनों की संख्या में दलाल अस्पताल परिसर में मौजूद रहते हैं और मरीजों को लूटने का काम करते हैं । थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गाँव के रहने वाले युवक दिलीप पुत्र सितई ने इस समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा से शिकायत की है। दिलीप ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया कि सीएचसी पर दलालों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ये दलाल मरीजों से जबरन पर्चा छीन लेते हैं और अपने मेडिकल स्टोरों पर मंहगी दरों पर दवाइंया देते हैं। जांच कराने के नाम पर मरीजों को गुमराह कर अपने पैथोलॉजी सेंटरों पर ले जाते हैं और पर्चे पर लिखी जांच के अतिरिक्त तमाम अन्य जांच अपनी मर्जी से करा देते हैं। जांच के नाम पर ये दलाल मरीजों और उनके तीमारदारों से मोटी रकम वसूलते हैं।शिकायत कर्ता युवक ने शिकायत पत्र में ये भी जिक्र किया है कि सीएचसी अधीक्षक द्वारा पूर्व में स्थानीय थानाध्यक्ष को लिखित रूप से इन दलालों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा था। बहरहाल मामले की जांच कस्बा चौकी प्रभारी नीरज सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस की सुस्त कार्यशैली के चलते दलाल यहां इस कदर सक्रिय हैं कि सीएचसी पर मौजूद सुविधाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शिकायत कर्ता युवक ने बताया कि दलालों में बृजेश तिवारी, रामकुमार, सौरभ सिंह, अभय, संदीप सिंह, अजय, नीरज, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित सीएचसी के आसपास संचालित दर्जनों वैध और अवैध मेडिकल स्टोरों एंव पैथोलॉजी सेंटरो से संबंधित लोग शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!