नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में भिन्न भिन्न क्षेत्र में किया गया आयोजन, कई कार्यक्रमों में जिलाधिकारी ने किया शिरकत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,796 views

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में भिन्न भिन्न क्षेत्र में किया गया आयोजन, कई कार्यक्रमों में जिलाधिकारी ने किया शिरकत

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) 09वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोल्डन फेयरी हाॅल में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम का मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी गोण्डा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। गोल्डन फेयरी हाॅल में उपस्थित सभी लोगो ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु विभिन्न प्रकार के योगासनों जैसे- पद्मासन, वज्रासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्ध-मत्स्येन्द्रासन, सुर्य नमस्कार, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन, गोमुखासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, शलभासन, विपरीत नौकासन आदि योगों का अभ्यास किया गया । इसी प्रकार जनपद के समस्त थानो पर भी 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें थानो के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया।
वहीं सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज गोंडा में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के एन सी सी, एन एस एस , बीपीएड , बी पी एस आदि विभिन्न संकाय ओके छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने सभी योग करने वाले छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों महाविद्यालय स्टाफ को संबोधित किया योग के महत्व और जीवन में योग की उपयोगिता के विषय में बताया. I योगासन प्राणायाम के उपरांत सभी लोगों को अल्पाहार प्रदान किया गया इस अवसर पर एनसीसी के एनओ डॉ दीपक श्रीवास्तव, डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह,उमेश पाठक , आशीष सिंह , शिव कुमार मौर्या, प्रेम कुमार तिवारी, यदुनाथ पाण्डे संतोष मिश्रा, अमरेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहेl


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!