नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विद्युत कर्मी ने दिया धमकी, करवा दीजिए ट्रांसफर नहीं कर पाऊंगा इससे अधिक काम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,249 views

गोंडा (युग नव टाइम्स लाइव ) विद्युत सब स्टेशन करनैलगंज में तैनात एक कर्मचारी से जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से विद्दुत उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में रात्रि बितानी पड़ रही हैं । कस्बा के मोहल्ला सदर बाजार के करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत किया है जिसमे आरोप है कि बीते 16 जून की रात्रि मोहल्ले में एक फेस नहीं आ रहा था, जिस पर पॉवर हाउस के सीयूजी पर शिकायत की गई तो रात्रि में ड्यूटी पर लगे कर्मचारी सर्वेश कुमार का नम्बर दिया गया जिस पर फोन करने पर उक्त कर्मचारी ने कहा कि मैं इतना ड्यूटी नही कर पाउँगा मेरी शिकायत जहां करनी हो कर दो कोई फर्क नहीं पड़ता क्या होगा ज्यादा से ज्यादा मेरा ट्रांसफर हो सकता है। यदि मेरा ट्रांसफर हो जाये तो मैं पार्टी दूँगा। जिसकी रिकॉर्डिंग भी शिकायत करता के पास उपलब्ध है आवश्यकता पड़ने पर उसे भी अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। कर्मचारी की इस लापरवाही व तानाशाही की वजह से उपभोक्ताओं के परिवार के बड़े बूढ़े व बच्चों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात्रि कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। उपभोक्ताओं के सुबह फोन करने पर एसएचओ भवनमणि शुक्ला ने बताया कि 10 बजे कर्मचारियों के आने के बाद ही सही कराया जाएगा। शिकायती पत्र पर मोहम्मद नसीम, सिद्दीक,अली हुसैन,वसीम, अंसार व जहीर के हस्ताक्षर हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!