नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अयोध्या को विश्व स्तरीय सिटी बनाने की कवायद शुरू, अयोध्या  विजन के प्रमुख कार्यो एवं रामपथ, भक्तिपथ एवं जन्मभूमि पथ से जुड़े समस्त कार्यो को माह दिसंबर 2023 तक सम्बंधित विभाग करें पूरा — दुर्गा शंकर मिश्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,857 views

अयोध्या को विश्व स्तरीय सिटी बनाने की कवायद शुरू, अयोध्या  विजन के प्रमुख कार्यो एवं रामपथ, भक्तिपथ एवं जन्मभूमि पथ से जुड़े समस्त कार्यो को माह दिसंबर 2023 तक सम्बंधित विभाग करें पूरा — दुर्गा शंकर मिश्रा

अयोध्या (युगनव टाइम्स लाइव) उत्तर प्रदेश के  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु अयोध्या विजन डाक्यूमेंट डेवलपमेंट/गतिमान परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार में आहूत की गयी। जिसमें  मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा अयोध्या में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति एवं विकास कार्यो के सम्बंध में  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा  के समक्ष बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया गया।  मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले 6 माह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आगामी जनवरी माह में भव्य श्रीराम जन्मभूमि का उद्घाटन होना है, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में लाखों की वृद्वि होगी। अयोध्या में निर्माणाधीन विभिन्न पथ यथा रामपथ, भक्ति पथ व जन्मभूमि पथ के निर्माण कार्य के लिए आगामी दो माह बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि जुलाई माह में बरसात के कारण कार्य बाधित हो सकता है। इसलिए अधिक से अधिक मानव संसाधन बढ़ाकर दिन रात दोनों शिफ्टों में 24 घंटे  कार्य को और तेजी से किया जाय। सभी अधिकारी अयोध्या धाम में निर्माणाधीन कार्यो में व्यक्तिगत रूचि रखते हुये कार्य करायें,तथा उनमें यह भावना होनी चाहिए कि हम अयोध्या के निर्माण के साक्षी बनें। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा  ने कहा कि आगामी दिनों में अयोध्या में श्रद्वालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। जिसको देखते हुए  हमारी यह जिम्मेदारी है कि देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्वालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाय।
इसके लिए अभी से अयोध्या में स्थित सभी धर्मशालाओं एवं होम स्टे की सुविधा उपलब्ध करायी जाय, इसके लिए आनलाइन पोर्टल बनाया जाय जिससे देश व विदेश से आने वाले यात्री अपने घर से ही रुकने के लिए होटल व धर्मशाला ओं के बुकिंग करा सके। तथा  इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी व्यापक पैमाने पर किया जाय, जिससे आने वाले श्रद्वालु घर बैठे ही बुकिंग कर सुविधायें प्राप्त कर सकें तथा राम नगरी अयोध्या में प्रस्तावित टेन्ट सिटी को जल्द से जल्द विकसित कर उसका संचालन किया जाय।
मुख्य सचिव ने कहा कि भविष्य में अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु चलायी जा रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि श्रद्वालुओं को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध हों इसके लिए एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाय, जिसमें श्रद्वालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुये ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जाय तथा अयोध्या में निर्मित बस स्टाप को और विकसित व सुदृढ़ किया जाय। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा बस अड्डों के सामने  राष्ट्रीय राजमार्ग पर अण्डर पास बनाया जाय, जिससे लखनऊ से अयोेध्या आने वाले श्रद्वालुओं को सुगम यातायात की सुविधा मिल सकें।
उन्होंने कहा कि आगामी दिसम्बर माह अयोध्या धाम में 50 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करायी जाय, जिससे अयोध्या के अंदर श्रद्वालुओं को आने जाने में सुविधा हों। मुख्य सचिव ने अयोध्या में प्रस्तावित 06 प्रमुख प्रवेश द्वारों में भूमि अर्जन की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कर वहां पर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराते हुये भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य किया जाय, जिसमें पार्किंग, फूडकोर्ट आदि की सुविधायें श्रद्वालुओं को उपलब्ध करायी जाय जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो । उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रमुख स्थानों पर फूड प्लाजा एवं फूड कोर्ट आदि की सुविधायें श्रद्वालुओं को उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने अयोध्या को स्वच्छ एवं सुन्दरतम नगरी के रूप में विकसित करने हेतु कहा कि पूरे देश के लिए अयोध्या को आइडियल/विश्व स्तरीय सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक है कि इन्दौर की भांति कूड़े का कलेक्शन डोर टू डोर शत प्रतिशत किया जाय तथा यहां के आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाय।
उन्होंने मण्डलायुक्त से कहा कि जिन भी प्रोजेक्ट/सरकारी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है उनकी एक लिस्ट बना ली जाय तथा जैसे ही कार्य पूर्ण हो जाये उनका संचालन सुनिंिश्चत किया जाय तथा निर्मित सभी सरकारी भवनों एवं सरकारी परियोजनाओं में अयोध्या की ब्राडिंग की जाय। उन्होंने जोर दिया कि सभी प्रोजेक्ट में अयोध्या की ब्राडिंग करते हुये अयोध्या की भावना को विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आप सभी अपना स्वयं का घर बनाते समय एक-एक बारीकियों का ध्यान रखते है उसी प्रकार इन सभी सरकारी भवनों के निर्माण में भी बारीकियों का ध्यान जरूर रखें। जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने अयोध्या धाम में निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी दी तथा इन सभी परियोजनाओं में आने वाली समस्याओं को मा0 मुख्य सचिव महोदय के समक्ष रखा। पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने आगामी सावन मास मेले के दृष्टिगत अयोध्या में निर्माणाधीन रामपथ में श्रृंगार हाट से लेकर हनुमानगढ़ी दशरथ महल तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाने तथा सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर मा0 मुख्य सचिव महोदय का ध्यान आकृष्ट किया, जिस पर मा0 मुख्य सचिव ने सम्बंधित अधिकारियों को सर्तक दृष्टि रखते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त/उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री विशाल सिंह द्वारा अयोध्या के विकास के लिए चलायी जा विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, प्रमुख सचिव सिंचाई, प्रमुख सचिव परिवहन सहित अन्य प्रमुख विभागों को प्रमुख सचिव एवं मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

        बैठक से पूर्व मा0 मुख्य सचिव द्वारा अयोध्या के गुप्तारघाट के फेस-1, फेस-2, फेस-3 की विकास परियोजनाओं व गुप्तार घाट से राजघाट तक बंधे का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एस0टी0पी0 प्लांट, अयोध्या के नयाघाट सहित विभिन्न घाटों एवं प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। मा0 मुख्य सचिव द्वारा गुप्तारघाट में छायादार वृक्षों को रोपण करने के निर्देश दिये तथा सभी घाटों को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिये। तदोपरांत माननीय मुख्य सचिव महोदय द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले विभिन्न प्रमुख मार्गो यथा भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ एवं राम पथ का भी जायजा लिया गया। बैठक के उपरांत मा0 मुख्य सचिव द्वारा निर्माणाधीन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग व रनवे का निरीक्षण किया जिसमें रन-वे का कार्य पूर्ण हो गया है तथा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण कार्यो की प्रगति की सराहना की तथा उन्होंने रन-वे पर चलकर देखा। इसके पश्चात अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित सूर्यकुण्ड का निरीक्षण किया तथा प्राधिकरण द्वारा अयोध्या धाम में कराए जा रहे विभिन्न पौराणिक कुंडो के सुंदरीकरण के कार्यो की सराहना की।
*भ्रमण के अंतिम चरण में मा0 मुख्य सचिव महोदय ने अयोध्या नगर में लगभग 10000 घरेलू आवासों के रूफटाप पर विद्युत बिल में बचत हेतु उपयोगी ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कराने हेतु जागरूगता अभियान का शुभारम्भ यूपीनेडा द्वारा संचालित सौर ऊर्जा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये किया गया।
इस दौरान उन्होंने यूपीनेडा के द्वारा अयोध्या सोलर सिटी में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले ई-रिक्शा को भी रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव के साथ आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार नगर आयुक्त विशाल सिंह, निदेशक यूपी नेडा अनुपम शुक्ला एवं सचिव नेडा नीलम के साथ अन्य लोग उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!