नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भा जा पा मंडल कार्यसमिति की बैठक,21 जून से महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,624 views

भा जा पा मंडल कार्यसमिति की बैठक,21 जून से महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

 

हनुमान शरण पांडे
तरबगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /भाजपा मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जन सहयोग केंद्र तरबगंज में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राकेश तिवारी व भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बम बम तथा क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडे ने
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम का संचालन भा जा पा नेता अजय सिंह पिंटू ने किया। भा जा पा तरबगंज मंडल कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश तिवारी ने कहा कि पार्टी द्वारा मिशन 2024 को लक्ष्य मानते हुए कार्यकर्ताओं से कहां आगामी 21 जून से महा जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जून माह में प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, प्रेस वार्ता, तथा लोकसभा स्तर पर जनसभा वा नुक्कड़ सभा आदि कई कार्यक्रम तय किए गए।
भा जा पा हाईकमान के निर्देशन में जून माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गण सूची बनाकर तैयार कर ले।
श्री तिवारी ने कहा नरेंद्र मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व तन मन धन व त्याग से जुट जाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भा जा पा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बम बम ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाना है। जिसके लिए आज से ही शुरुआत कर दें, भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है वह नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी के सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं । देश के लिए देश के कुर्सी पर नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर योगी आदित्यनाथ का होना आवश्यक है। जिसे जिताने के लिए कार्यकर्ता आज से ही संकल्प लेकर जुट जाएं। जिला अध्यक्ष ने कहा के कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होता है। तथा बिना रीढ़ के व्यक्ति खड़ा नहीं हो सकता।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडे कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया तथा आज की बैठक में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर जाने का संकल्प लेने की बात कही। श्री विधायक ने बैठक में उपस्थित भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जनहित की समस्याओं का निराकरण  व केंद्र प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, खाद्य योजना, चिकित्सा, शिक्षा, वाह अपराध मुक्त प्रदेश को लेकर जनता के बीच में जाएं।

विधायक श्री पांडे ने कहा कार्यकर्ताओं की बदौलत व मेहनत से चुनाव में सफलता मिलती है। कार्यकर्ता की मेहनत लगन व संकल्प ही पार्टी को शीर्ष पर पहुंच आती है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, मंडल मंत्री प्रेम कुमार तिवारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य संतोष दुबे,मोहम्मद रईस,बबलू, धीरेंद्र दुबे,बबलू चौधरी, संदीप पांडे, हनुमान शरण पांडे, चक्रधर दुबे, जगत नारायण शर्मा, शिवम सिंह, राजा, डॉ जगत नारायण शर्मा, हरीकृष्ण मोरिया, शत्रुघ्न मिश्रा, विजय कुमार पांडे, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, पवन कुमार पांडे हरिश्चंद्र गौतम, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!