सम्पूर्ण समाधान दिवस तरबगंज में जिला अधिकारी ने सुनी फरियादियों की सुनी समस्याए, मातहतों को दिए समय के समस्याओं के निस्तारण का निर्देश
1 min read
2,473 views
सम्पूर्ण समाधान दिवस तरबगंज में जिला अधिकारी ने सुनी फरियादियों की सुनी समस्याए, मातहतों को दिए समय के समस्याओं के निस्तारण का निर्देश
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज मे संपूर्ण समाधान दिवस कि अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने किया। तथा जिलाधिकारी ने आये हुये फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं को सुना तथा शिकायतों व समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के मातहत अधिकारियों को समय से निस्तारण के निर्देश के साथ प्रेषित किया गया।
तहसील तरबगंज में कुल 82 शिकायती व जन समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।जिसमें 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष 77 शिकायती प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें जाने का निर्देश भी दिया ।
उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक, लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के अतिचारियो के प्रति सख्त लहजे के साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण जैविक खाद गड्ढा, खलिहान, वृक्षारोपण, कब्रिस्तान आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। प्रकरण का समुचित निस्तारण कराएं तथा उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों व प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें। अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने तहसील तरबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 10 किसानों को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स (श्री अन्न) वर्ष के उपलक्ष्य में श्री अन्न के अंतर्गत रागी परगना डिकसिर तहसील तरबगंज जिला गोंडा के 01 एकड़ क्षेत्रफल हेतु 4 किलो बीज प्रति किसानों को नि:शुल्क वितरित किया गया।
जब निशुल्क बीज पाकर खिले किसानों के चेहरे।
संपूर्ण समाधान दिवस तरबगंज में ज़ब जन शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने ग्राम रांगी परगना दिकसिर तहसील तरबगंज जिला गोंडा के 5 किसानों के नाम पुकारा. उस समय किसानों के चेहरे का खुशी से झूम उठे.। तथा निशुल्क बीज प्राप्त कर जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संपूर्ण समाधान दिवस के इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी , जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, तहसीलदार तरबगंज डॉक्टर पुष्कर मिश्र, नायब तहसीलदार रंजन कुमार वर्मा , एसडीईएओ वन विभाग, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्ति विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, एसओ तरबगंज मनोज कुमार पांडे , वजीरगंज प्रमोद कुमार सिंह , नवाबगंज कृपा शंकर पांडे , उमरीबेगमगंज, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
