नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बस्ती : पुलिस ने किया पैदल गस्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लाखों की नकदी समेत जेवर उठा ले गए चोर

1 min read

 3,570 views

बस्ती : पुलिस ने किया पैदल गस्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लाखों की नकदी समेत जेवर उठा ले गए चोर

मोहम्मद सुलेमान /सलाहुद्दीन सिद्दीकी
रुधौली (बस्ती) युगनव टाइम्स लाइव /  पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया पैदल गस्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ रुधौली बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा दुकानदारों सहित क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के लोगों से क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अगर आप लोगों को कोई परेशानी होती है या कोई भी अराजक तत्व या आपराधिक किस्म का व्यक्तित्व आप लोगों को परेशान करने का तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें दिन हो या रात गर्मी हो या बरसात यूपी पुलिस 24 घंटा आम जनता के साथ!

लाखों  नगदी समेत के जेवर उड़ा ले गए चोर

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / बीती रात्रि चोरों ने एक घर पर  धावा बोलकर  एक लाख पच्चास हजार रूपये  नगदी समेत लाखों के जेवर किया पार। उक्त  मामला थाना कोतवाली इटियाथोक  क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोसीशा के मजरा बेलवा शुक्ल पुरवा  से जुड़ा है। जहां  गांव निवासी जियाउल हक उर्फ पिंटू के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। घर की मुख्य  दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा एक लाख पच्चास हजार रूपये नगद करीब ढाई लाख के सोने चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। पीड़ित जिया उल हक उर्फ पिंटू  ने बताया सुबह जब आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिसे देख पैरों तले जमीन खिसक गई

। तथा  जिसकी सूचना 112 को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल किया है।
प्रभारी निरीक्षक एसके सरोज ने बताया की मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है यदि पीड़ित द्वारा तहरीर दी जाती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चोरों के बारे में अब तक कोई पता नहीं चल सका।

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन

मोतीगंज (गोंडा ) सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं उन्नयन गोष्ठी का आयोजन डॉक्टर संपूर्णानंद प्रेक्षागृह टाउन हॉल गोंडा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गोंडा के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सूर्यपाल सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि एलबीएस पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ आर बी सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सूर्यपाल सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरजू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि को जिला अध्यक्ष अजीत सिंह एवं जिला मंत्री राधामोहन पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सूर्यपाल सिंह ने कहा कि अवकाश प्राप्त शिक्षक नए युग में प्रवेश किए हैं और अब आप स्वतंत्र रूप से समाज की सेवा करने के लिए खुद को तैयार करें सेवारत शिक्षकों के लिए उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ खुद को अपडेट करते रहना चाहिए वर्तमान समय की गति बहुत तेज है अतः शिक्षकों को समय की गति से ही चलना होगा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डा.आर बी सिंह बघेल ने अपने संबोधन ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है राष्ट्र निर्माण का संपूर्ण उत्तरदायित्व शिक्षकों पर ही निर्भर होता है।
जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की रीढ़ रहे हैं उन्हें सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इन्हीं सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों के बल पर संगठन ने शून्य से शिखर तक की यात्रा पूर्ण की है हम सब का कर्तव्य है कि उसे और ऊंचाइयों तक ले जाएं। जिला मंत्री राधामोहन पांडेय ने संगठन पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर के निकट भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने माध्यमिक, राजकीय, संस्कृत विद्यालयों उषा किरण वर्मा, राम शंकर मिश्र, अनिल कुमार सिंह, रामकिशोर यादव, मोहम्मद मोबीन खान, लक्ष्मी प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, अनंत देव वर्मा आदि दो दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंग वस्त्र धार्मिक ग्रंथ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मजहर उल हक अंसारी ने किया। कार्यक्रम मे बंशीधर तिवारी, नवनीत शुक्ला, धर्मवीर सिंह, मनमोहन सिंह, पवन सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह,डा. पवन प्रताप सिंह, गिरजा मिश्रा, कामिनी यादव, प्रतिभा त्रिपाठी, इंद्रजीत सिंह, विष्णुजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, पंकज सिंह,राजेश कुमार सिंह, महीप सिंह, डॉ. पदम नाथ पांडेय, सुग्रीव प्रसाद, कन्हैयालाल अनिल सिंह, अनिल मिश्रा, राधेश्याम पांडे,अशोक कुमार, नवनीत शुक्ला, दीपक चौबे, तिलकराम वर्मा, रंजीत कुमार, सतीश कुमार, शैलेंद्र कुमार, ओंकार यादव, सरिता वर्मा, मनीष सिंह, राजेश चंद्र पांडे, चंद्र शेखर, अमित वर्मा अध्यापक गण उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!