पुलिस हुई चौकन्नी जालसाज हुआ गिरफ्तार , बाइक चोर भी दिखाया हवालात का रास्ता
1 min read
4,317 views
गोण्डा / बस्ती
युगनव टाइम्स लाइव जिले में फर्जी जमीन घोटाले के कई दर्जन अभियोग पूर्व में पंजीकृत हुए थे। जिसमें स्थानीय स्तर पर जांच हेतु एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया था तथा फर्जी बैनामें में अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज गोण्डा द्वारा एंटी फ्रॉड सेल का गठन किया गया था। जिसमें दिनांक 25.11.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में थाना को0 नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा मास्टरमांइट अभियुक्त बृजेश अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रविवार को थाना को0 नगर पुलिस ने फर्जी जमीन घोटाले के एक और वांछित अभियुक्त राज कुमार लाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंग लीडर बृजेश अवस्थी व अन्य सदस्यों के द्वारा कूटरचित बैनामा विलेख तैयार किया जाता था। उस बैनामे के आधार पर किसी तीसरे व्यक्ति को वसीयत की जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त जालसाज
राजकुमार लाल श्रीवास्तव पुत्र दीपचंद निवासी बाबागंज श्रीनगर थाना धानेपुर गोंडा वर्तमान पता गायत्रीपुरम थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।
पंजीकृत मुकदमा
01. मु0अ0सं0-148/23 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 थाना को0 नगर गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-41/23 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-258/2023 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि0 थाना को0 नगर गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-864/22 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-09/18 धारा 419,420,467,468,471 भादवि0 थाना कोतवाली नगर गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 रजनीश द्विवेदी मय टीम सहित ।
बस्ती जिले में भी अपराधियों को नकेल कसते हुए दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल व एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
बस्ती : शांति भंग की आशंका मे दो व्यक्ति व मोटरसाइकिल चोरी में एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
रुधौली (बस्ती) युगनव टाइम्स लाइव / पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी श्रीमती प्रीती खरवार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शांति भंग की आशंका में 2 नफर अभियुक्त जयप्रकाश यादव पुत्र मगरू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अनदेवरी थाना रूधौली बस्ती।
मंगरु पुत्र बुधई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अनदेवरी थाना रुधौली जनपद बस्ती। को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में एस आई राम प्रकास यादव का0 सतीश यादव शामिल रहे ।
जबकि रुधौली पुलिस पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 111/2023 धारा 379,411 आईपीसी रुधौली में थाना क्षेत्र के बखिरा तिराहे से समय 11:30 बजे पर 1 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चोरी की 1 अदद स्पेलेंड प्रो UP51AB5254 मोटरसाइकिल के साथ ओमकार यादव पुत्र राम सुमेर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खुटेहना थाना रुधौली को रुधौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि काफी दिनों से चोरी का काम करते आए हैं तथा चोरी करने के बाद गाड़ी का नंबर प्लेट चेंज करके उपयोग में लाते हैं । रुधौली थाना क्षेत्र में मैं चोरी की बाइक के साथ पुनः अपने काम करने के फिराक में आया था की रुधौली पुलिस द्वारा बखीरा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक पंकज त्यागी हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजू यादव, का0अंकित राय शामिल रहे।
